{"_id":"59ef775c4f1c1b6e548b8bbb","slug":"131508865884-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पोर्टल में जुर्मानें से रियायत की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पोर्टल में जुर्मानें से रियायत की मांग उठाई
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। जीएसटी के फेर में फंसे कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का दावा है कि जीएसटी रिटर्न दाखिल न हो पाने के कारण उन्हें जुर्माने की मार पड़ रही है। जीएसटी के चलते उन्हें दिक्कतें पेश आ रही है। केंद्र सरकार को इसमें रियायतें देनी चाहिए ताकि, छोटे व्यापारी परेशान न हों। केंद्र सरकार की ओर से लागू किया गया जीएसटी भले उपभोक्ताओं को सहूलियत दे रहा हो परंतु व्यापारियों के लिए जीएसटी आफत बन गया है। उधर, एईटीसी मंडी प्रीतपाल ने कहा कि सर्वर ठीक है। जीएसटी रिटर्न भी दाखिल हो रही है। हो सकता है कि संबंधित क्षेत्र में इंटरनेट की कोई दिक्कत हो।
व्यापार मंडल चौंतड़ा के प्रधान मुकेश सूद और उपप्रधान हीरश सूद ,महासचिव अनिल, नीलू कुमार ने मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा को पत्र लिखकर ई जीएसटी पोर्टल पर लगाए जा रहे जुर्माने की समस्या को पीएमओ कार्यालय के समक्ष रखने की मांग उठाई है। मांग पत्र में व्यापारियों ने आग्रह किया है कि जिन व्यापारियों पर जुर्माना ई जीएसटी पोर्टल पर लगाया जा रहा है, उनकी समस्या को सांसद वित्त मंत्रालय और पीएमओ कार्यालय के समक्ष रखें ताकि, व्यापारी वर्ग को कोई दिक्कत न हो।