{"_id":"59edff6e4f1c1b0d698b70b3","slug":"131508769646-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर ने भरा नामांकन
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी पवन ठाकुर ने सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल को अपना नामांकन पत्र दिया। इसके पश्चात जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। विधायक निधि भी चहेतों को ही बांटी गई है।
उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वह कांग्रेस की ओर से आरंभ किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। पांच साल में किए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 167 करोड़ की लागत से सरकाघाट से घुमारवीं सुपर हाइवे बनाया। फायर ब्रिगेड केंद्र खोला गया। 11 स्कूलों में प्रति स्कूल एक करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण भी करवाया गया। भद्रवाद में लोक निर्माण विभाग का कार्यालय खोला गया। उपतहसील वलद्वाड़ा को तहसील का दर्जा दिलाया गया। उन्होंने पूर्व मंत्री रंगीला राम राव को भी महत्वपूर्ण योगदान को लेकर भी याद किया। जनसभा को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जेके आजाद, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौशल, रोपड़ी पंचायत प्रधान अजय चंदेल, रिस्सा पंचायत प्रधान रोशन लाल और सुलपुर बही पंचायत के प्रधान रिंकू चंदेल ने भी जनसभा को संबोधित किया।