फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   होनहार बच्चों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में बनाया स्थान

होनहार बच्चों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में बनाया स्थान

Sat, 14 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
होनहार बच्चों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में बनाया स्थान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। असेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। असेंट स्कूल के निदेशक लक्की ठाकुर और प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल के छात्र आदित्य जम्वाल ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके 27 अक्तूबर से नौणी विश्वविद्यालय में होने वाली राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है। उधर, दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के एक साथ 8 बच्चों का चयन 28 अक्तूबर से नौणी विश्वविद्यालय में होने वाली राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हटगढ़ में संपन्न हुई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर अर्बन में मुस्कान और आयुषि प्रथम, मैथ ओलंपियाड में स्वास्तिका प्रथम, जूनियर सर्वे रिपोर्ट में शाइन ने बेस्ट थ्री में स्थान बनाया, वहीं सीनियर अर्बन में अंतरिक्ष और साना क्विज में प्रथम, प्रेरणा और पूरवई ने बेस्ट फोर में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन ओम मरवाह और समस्त सदस्यों ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर तथा विज्ञान अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed