{"_id":"59e0f7e44f1c1bb6678b5a2f","slug":"131507915748-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटली में एकदिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटली में एकदिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटली (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर कोटली विद्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 6 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान ज्ञान-विज्ञान विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रश्न मंच किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कोटली के राहुल ठाकुर और समीर पहले स्थान पर रहे। बाल वर्ग में पहले स्थान पर रिवालसर तथा दूसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर कोटली ने प्राप्त किया। शिशु वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागल और दूसरे स्थान पर रिवालसर रहा।
जबकि, संस्कृति प्रश्न मंच स्पर्धा के किशोर वर्ग में पहले स्थान पर रिवालसर, दूसरे स्थान पर कोटली, बाल वर्ग में प्रथम कोटली, रिवालसर द्वितीय, शिशु वर्ग में प्रथम स्थान गागल, द्वितीय स्थान कोटली ने प्राप्त किया। मॉडल (प्रदर्शनी) में कोटली विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा। ऋतिक, पूनम, राहुल, तरुण, अमित चौहान, यासमिन, काव्यांश, आशीष, मुकेश, अदिति, विशाल, समीर काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार और सदस्यों में रंजन, बेलीराम, भवानी दत्त भारती, विमला, प्रोमिला, पूर्णचंद और विद्यालय के सभी अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।