फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दूषित हो रही पावन झील रिवालसर को बचाने के प्रयास नाकाम

दूषित हो रही पावन झील रिवालसर को बचाने के प्रयास नाकाम

Mon, 19 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
दूषित हो रही पावन झील रिवालसर को बचाने के प्रयास नाकाम
रिवालसर झील को बचाने के प्रयास नाकाम
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही पहल
दूषित पानी को रोकने का नहीं निकला तरीका
अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर (मंडी)। दूषित हो रही प्रसिद्ध रिवालसर झील के संरक्षण को कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालत यह है कि पानी दूषित होने से मछलियां मरने की घटना को करीब एक साल होने को है, लेकिन विभाग और स्थानीय पंचायत ने इस झील को प्रदूषण मुक्त करने करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। हालांकि, मछलियों को चारा डालने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन उसके अलावा इस झील को बचाने के लिए न के बराबर कार्य हुआ है। गत वर्ष झील में टनों के हिसाब से मछलियों की मौत के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में झील बचाओ कमेटी का गठन कर दिया, लेकिन यह कमेटी कागजों तक ही सीमित हो गई। सारी कवायदें कागजों तक ही सीमित रह गईं। न तो झील में दूषित पानी को रोकने का तरीका निकाला गया और न ही झील की साफ-सफाई के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। उधर, डेवलपमेंट एक्शन ग्रुप के प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि मामले के संदर्भ में प्रशासन को समय-समय पर अवगत करवाया जाता रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उधर, नगर पंचायत के अध्यक्ष लाभ सिंह ने बताया कि मामला जिला प्रशासन के ध्यान में लाया जा रहा है। एसडीएम बल्ह अश्वनी कुमार ने कहा कि हाल ही में उन्होंने ज्वाइन किया है। मामले में जानकारी हासिल की जाएगी और झील का संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed