{"_id":"59ec7ffe4f1c1bb6678b6de4","slug":"121508671486-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर में बदली सियासत में मुद्दे वही बदल गए सवाल उठाने वाले किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर में बदली सियासत में मुद्दे वही बदल गए सवाल उठाने वाले किरदार
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलेश रतन भारद्वाज
मंडी। कहते हैं समय बदलते समय नहीं लगता। बस समय को जरा समय चाहिए। चुनावी दौर में नेताओं के सुर किस कदर रफ्तार से बदलते हैं, इसका अंदाजा मंडी जिले की हाट सीट सदर विस क्षेत्र से लगाया जा सकता है। सदर विस क्षेत्र में बदली सियासत में मुद्दे वहीं है लेकिन सवाल उठाने वाले किरदार बदल गए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपने ही मंत्री की उपलब्धियों को मुद्दा बना रही तो दूसरी ओर भाजपा के सवाल ही उनकी अब ढाल बन रहे हैं। पहले जहां अनिल शर्मा को भाजपा शहर के सौंदर्यीकरण और विभिन्न योजनाओं में बेतरतीबी से कार्य करने पर जवाब मांग रही थी। अब उन्हीं योजनाओं को उपलब्धि बनाकर जनता के द्वार में पहुंचा रही हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता के बागी होते ही अब कांग्रेसियों के भी सुर बदल गए हैं। अब जिन उपलब्धियों पर कांग्रेसी नेता इतरा रहे थे। उन्हें ही मुद्दा बनाकर जनता के बीच में जा रहे हैं। जिले के वरिष्ठत कांग्रेस नेता कौल सिंह ने गत दिनों प्रेस वार्ता में बयान दिया कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए अनिल शर्मा ने शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर ऐतिहासिक स्थलों का बेड़ा गर्क कर दिया है। उन्होंने दावा किया था कि सीएम वीरभद्र सिंह और मैंने चौहाटा में हो रहे कार्य का विरोध किया था लेकिन अनिल ने मनमानी से कार्य किया। कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में आकर ऐतिहासिक चौहाटा बाजार को पुराने स्वरूप में लाएगी। अब उनकी बेटी चंपा ठाकुर का नाम कांग्रेस टिकट के लिए सबसे आगे चल रहा है तो भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के खिलाफ यह बयान कांग्रेस की सदर विस क्षेत्र में चुनावी रणनीति स्पष्ट कर रहा है। कांग्रेस इसे अब सदर में विशेषकर शहर में वोट बटोरने के लिए मसला बना सकती है। वहीं, अब भाजपाई एडीबी प्रोजेक्ट के तहत शहर में हुए इन कार्यों पर सवाल उठाने की बजाय उपलब्धि बनाकर जनता के बीच जा रहे हैं।
संगठन बोलेगा मुर्गी की तीन टांगें तो वो सही
एक नेता से जब इस बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि हम पहले विपक्ष में थे। पक्ष पर सवाल उठाना धर्म था। अब पक्ष ही हमारे साथ है तो संगठन के जो निर्देश होंगे उस पर हम कार्य करेंगे। यदि संगठन बोलेगा की मुर्गी की तीन टांगें हैं तो मुर्गी की तीन टांगें हैं। हम संगठन की बात को नहीं नकार सकते हैं।
चौहाटा के सौंदर्यीकरण पर देव समाज उठा चुका है सवाल
अंग्रेज साहित्यकार हर्चिसन के अनुसार राजा अजबर सेन द्वारा 1527 ई में बाबा भूतनाथ मंदिर की स्थापना के साथ ही मौजूदा मंडी नगर की नींव रखी गई थी। चौहाटा बाजार को रियासत के पहले बाजार के रूप में विकसित होने का गौरव हासिल है। यहां पर प्रारंभ में हर तरह की दुकानें थी। जिनमें सुनार, कपड़ा, करियाना व आम जरूरतों की वस्तुओं का व्यापार होता था। यहां पर शिवरात्रि के दौरान देव जातर भी बैठती है। देव समाज भी चौहाटा के सौंदर्यीकरण पर सवाल उठा चुका है। बहरहाल अब यह मुद्दा जनता का न रह कर वोट बटोरने का मसला बना गया है।
विज्ञापन
जनता से ली जाएगी सुधार की राय : कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि जनता से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। इन मसलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी। यदि जनता का विचार होगा कि इन धरोहरों को पुराने स्वरूप में बरकरार रखा जाए तो इसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर संगठन उठाएगा। इन कार्यों में जनता का पैसा लगा है, इनमें जनता की राय ली जानी जरूरी है।
पहले क्यों नहीं उठाए सवाल : भाजपा
भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि यदि कौल सिंह ठाकुर को कार्य पर सवाल उठाने थे, तो वह अनिल शर्मा के कांग्रेस में रहते उठाते। अब परिस्थितियां अलग हैं, शहर में करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर लगे हैं। यह अनिल शर्मा की उपलब्धियां हैं। इन्हें जनता के बीच में ले जाएंगे। जनता का जो मत होगा उसके अनुसार ही संगठन रणनीति तय करेगा। यदि कार्यों में सुधार की जरूरत होगी तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही संगठन इन्हें उठाएगा।