{"_id":"59e1f5e94f1c1bd9538b75d3","slug":"121507980777-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 50 आवेदकों से शार्टलिस्ट होंगे कांग्रेस के अंतिम प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 50 आवेदकों से शार्टलिस्ट होंगे कांग्रेस के अंतिम प्रत्याशी
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूूरो, मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की बैठक में टिकट के आवेदकों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दी गई है। नाम शार्टलिस्ट होने के बाद जल्द ही पीसीसी उम्मीदवार फाइनल कर देगी। मंडी से करीब 50 आवेदन भेजे गए हैं।
अनुशासनात्मक समन्वयन और प्रचार व मीडिया से संबंधित कमेटियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने गांधी भवन में की। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिन आवेदकों ने विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन किया है, वह सभी आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इनको शॉर्ट लिस्ट कर आगामी निर्णय लेगी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विभिन्न कमेटियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को चुनावों में ईमानदारी और सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए भी बधाई दी है।