फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर सिर्फ अपना भला ही किया : रामस्वरूप

कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर सिर्फ अपना भला ही किया : रामस्वरूप

Sun, 31 Mar 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर सिर्फ अपना भला ही किया : रामस्वरूप
बलद्वाड़ा (मंडी)। मंडी लोकसभा सीट पर अब जनता को ईमानदार चौकीदार मिले हैं। यह बात भांबला में रविवार को आयोजित मैं भी चौकीदार हूं, कार्यक्रम के दौरान भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रूप में सच्चे चौकीदार मिले हैं। इन ईमानदार चौकीदारों की बदौलत देश और प्रदेश उन्नति कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और कहा कि परिवारवाद की राजनीति ने हमेशा अपना ही भला किया है। जनता को गुमराह करके हमेशा लूटा गया है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि इन पांच सालों के दौरान भारत में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भारत को आंख दिखाने वाले दुश्मन को उसके घर में जाकर मारा गया है। इस मौके पर सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह सरकाघाट से भाजपा को बढ़त दिलाएंगे। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह, विधायक नाचन विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिह गांधी, सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष रूपलाल रत्न, सुरेंद्र सौरी सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed