{"_id":"5b9d401b867a5501350ae6a6","slug":"11537032219-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में पंजाब रोडवेज की बस से 40 किलो अफीम डोडा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में पंजाब रोडवेज की बस से 40 किलो अफीम डोडा पकड़ा
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर पंजाब रोडवेज की बस से पुंघ के समीप 40 किलो अफीम डोडा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस अफीम डोडे को चूरा पोस्त बनाने के लिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में बस में सवार लुधियाना निवासी तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के दल ने पुंघ में हाईवे पर शनिवार दोपहर नाका लगा रखा था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस को पुलिस दल ने जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान उसमें रखे एक बोरे में 39 किलो 900 ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। अफीम डोडा का प्रयोग चूरा पोस्त बनाने के लिए किया जाता है। पूछताछ में जानकारी मिली कि यह बोरा बस में सवार तीन युवकों ने रखा था, जिस पर पुलिस ने गोल्डी (25), सतनाम (28) और गुरजंट (27) निवासी जगराओं, लुधियाना को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
000