फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फोरलेन मजदूरों की हड़ताल खत्म, आज लौटेंगे काम पर

फोरलेन मजदूरों की हड़ताल खत्म, आज लौटेंगे काम पर

Fri, 14 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन मजदूरों की हड़ताल खत्म, आज लौटेंगे काम पर
नगवाईं (मंडी)। नागचला-मनाली फोरलेन कामगार मजदूर संघ ने कंपनी और श्रम विभाग की वार्ता के पश्चात अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। शनिवार से सभी मजदूर काम पर लौटेंगे। नागचला-मनाली फोरलेन कामगार संघ के कर्मचारी (भामसं) के बैनर तले कंपनी की ओर से मजदूरों को तीन माह का वेतन न देने के कारण हड़ताल पर चले गए थे। यह हड़ताल करीब 15 दिन चली, जिससे फोरलेन का निर्माण कार्य पूर्ण रूप से ठप हो गया था। एफकॉन कंपनी जिसने नागचला-मनाली फोरलेन का कार्य करने का काम लिया है तथा एफकॉन ने प्रगति कंपनी को कार्य सबलेट किया है और प्रगति कंपनी ने पिछले तीन माह से मजदूरों को कोई वेतन नहीं दिया। बैठक के दौरान प्रगति कंपनी ने माना कि जिन मजदूरों के बैंक खाते उनके पास हैं उनके खाते में तीन माह का वेतन शनिवार को डाल दिया जाएगा। जिनके बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें 17 से 20 सितंबर तक तीन माह का वेतन अदा कर दिया जाएगा। उधर, श्रम निरीक्षक भावना शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 20 सितंबर तक जो वेतन मजदूरों को कंपनी अदा करेगी उसके तमाम दस्तावेज उनके कार्यालय में जमा करवाए जाएं। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री प्रभुनाथ सिंह, श्रम निरीक्षक भावना शर्मा, एफकॉन कंपनी के एजीएम कर्नल गोराया, पीएनबी अरुण कुमार, प्रगति कंपनी के पब्लिक निदेशक बालकृष्ण राव, एचआरए रणजीत कुमार और एडमिन रत्न ठाकुर तथा फोरलेन कामगार मजदूर संघ के प्रधान सूरजमणी व घनश्याम ठाकुर के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed