फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर के प्रौण में गोशाला ढही, दो मवेशी दबे

धर्मपुर के प्रौण में गोशाला ढही, दो मवेशी दबे

Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के प्रौण में गोशाला ढही, दो मवेशी दबे
मंडी/ धर्मपुर (मंडी)। बरसात का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पठानकोट-मंडी मार्ग कोटरोपी में बंद है। संपर्क मार्गों पर फिसलन बढ़ने से जाम और खतरा बढ़ गया है। मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर भी सफर खतरे से खाली नहीं है। लोनिवि को इस बरसात में लगभग 33 करोड़ का नुकसान हो गया है। वहीं धर्मपुर में सोमवार रात को ल्हासे गिरने से एक गोशाला और मकान क्षतिगस्त हो गए। सात मकानों को खतरा बना हुआ है। गोशाला के मलबे की चपेट में आने से दो बकरियां भी मर गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात को मूसलाधार बारिश में ब्रहमदास पुत्र माही गांव प्रौण की गोशाला ढह गई। हादसे में दो बकरियां मलबे की चपेट में आ गईं। इससे ब्रह्मदास को 22 हजार का नुकसान हो गया है। उधर, संधोल तहसील के अमर सिंह निवासी निचला चोलगढ़, रवि कुमार निवासी फनैहल, नत्थू राम निवासी फनैहल, रमेश कुमार निवासी कपाही, बलजीत सिंह निवासी बल्याणा के घर के आगे ल्हासा गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

....
मंडी-जालंधर एनएच पर यातायात बाधित, संपर्क सड़कें बंद
मूसलाधार बारिश के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-जालंधर वाया सरकाघाट सरौरी मोड़ के पास ल्हासा गिरने से बाधित रहा। इसके चलते धर्मपुर की तरफ यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। मंगलवार दोपहर तक मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही बरोटी-कमलाह, ध्वाली-मनुधार, बहरी-तनेहड़, धर्मपुर- गोरत वाया बनवार, तरोहला-बरडाना, संधोल-धर्मपुर, सिधपुर-मढ़ी, सनौर-फिहड़, जोगिंद्रनगर-सरकाघाट, कोठवां-नेरी वाया चतरोन, झंगी-चकडोह, धर्मपुर-संधोल वाया स्योह, गेहरा-जोढन, टौरीनाला-भेड़ी, चलैला-खडूृन, प्रोन-रांगड़, खडृून-सकलाना, गयूण-भतौर-कांढापतन, मंडप-मैगलगलू, सरकाघाट-चोलथरा, कलोगा-छातर, भराड़ी-मढ़ी वाया गरली, हयुण-मन्योह, सरकाघाट-टीहरा-संधोल, स्योह-खनौड़ सड़क मार्ग भी बारिश के चलते बाधित रहे। हालांकि बाद में इन मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मुख्य मार्गों पर यातायात बहाल : जेपी नायक
लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि कुछ मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। कुछ मार्गों को क्रमवार तरीके से खोला जा रहा है। मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बहाल है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed