फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बादल न बरसे तो किसानों के डूब सकते हैं लाखों

बादल न बरसे तो किसानों के डूब सकते हैं लाखों

Tue, 24 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बादल न बरसे तो किसानों के डूब सकते हैं लाखों
सूखाग्रस्त
गोहर (मंडी)। मंडी जिले में बेमौसमी मटर का सीजन शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से इंद्र देवता के मेहरबान न होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। मटर की फसल पर अगर अभी भी रिमझिम बारिश गिर जाती है तो किसानों के लिए सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती। मगर मटर का तुड़ान सिर पर है और सूखे के कारण मटर की फसल सिकुड़ती जा रही है। बारिश से एक ओर जहां मटर के अनेक तुड़ान होने थे वहीं, किसानों के एक ही तुड़ान पर मटर की खेती सिकुड़ जा रही है। जिससे इस बार किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी जिला में गोहर, चैलचौक, मौवीसेरी, ज्युणीघाटी, जंजैहली घाटी, करसोग वैली और जिला के अनेक क्षेत्रों में मटर की फसल पककर तैयार हो गई है। आजकल मटर के 50 से 60 रुपये प्रति किलो दाम किसानों को मिल रहे हैं। मटर की अच्छी फसल के लिए किसान इंद्र देवता की ओर आस लगाए बैठे हैं मगर आसमान में बादल छंटते जा रहे हैं। जिससे किसानों में निराश छाई हुई है। लंबे समय से मेघ न बरसने के कारण मटर के सीजन में किसानों को लाखों की चपत लग सकती है। दो चार दिन में अगर बूंदाबांदी हो जाती है तो किसानों की चांदी हो सकती है। कमरूघाटी के किसानों चूड़ामणी, चंद्रमणी, मुरारी लाल, ठाकर दास, हेमराज, हिमाचली देवी, बिसमता, मीरा देवी, चमन लाल, देवीराम और परमा राम ने बताया कि इस समय किसानों को बारिश की बेहद जरूरत है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर खूबराम चौहान ने गोहर क्षेत्र में मटर का सीजन शुरू होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूखे के कारण किसानों को निराशा हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed