फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धनतेरस के आशमन से पंच पर्व का आगाज

धनतेरस के आशमन से पंच पर्व का आगाज

Tue, 17 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस के आशमन से पंच पर्व का आगाज
मंडी। धनतेेरस पर पंच पर्व का आगाज मंगलवार को हो गया है। दीपावली के त्योहारों की धूम धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। धनतेरस से पंच पर्व तक जिले के बाजारों में खूब रौनक रहेगी। वर्षभर में यह दिन खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। इस दिन खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। इसी के चलते मंडी शहर में मंगलवार को सुबह से ही शहर में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर होते होते पूरा शहर लोगों से भर गया। इस दौरान लोगों ने बर्तनों एवं अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। शहर के सभी बाजारों इंदिरा मार्केट, मोती बाजार, मंगवाई, चौहाटा और सेरी मंच पर सजी दुकानों में लोगों की भारी भीड़ सामान खरीदने के लिए दिखाई दी। खासकर बर्तनों की दुकानों पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। लोगों ने तांबे, पीतल, स्टील आदि के कई बर्तन खरीदकर दिवाली की शुरुआत की। इस दौरान बाजार भी दुल्हन की तरह सज गए हैं। दुकानों की सजावट देखकर लोग दुकानों पर खिंचे चले जा रहे हैं। परंपरा है कि धनतेरस के दिन शॉपिंग करने से लाभ होता है। धन के देवी-देवता लक्ष्मी, कुबेर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं। कुछ विद्वानों का मानना है कि धनतेरस का पूरा दिन ही शुभ होता है। इस दिन कभी भी खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed