{"_id":"59e351bb4f1c1bcd538b7b04","slug":"11508069819-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयां, इलेक्ट्रोनिक्स और फर्नीचर के दाम में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयां, इलेक्ट्रोनिक्स और फर्नीचर के दाम में उछाल
Updated Sun, 15 Oct 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। दीपावली पर बाजारों में उपलब्ध सामान की कीमतों में इस बार भारी उछाल है। कारोबारी इसका कारण जीएसटी बता रहे हैं। इस बार पिछले साल की तुलना में सामान की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस सामान को खरीदना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। दिवाली के लिए बाजारों में इस समय मिठाइयों, पटाखों, इलेक्ट्रोनिक्स और घरों को सजाने के सामान की दुकानें सजी हुई हैं। लोगों में प्रेम सिंह, अरुण, शिवम, राजेश, रवि, सुमन, नेहा, सपना आदि का कहना है कि इस बार महंगाई से उनकी दिवाली फीकी होती जा रही है। वहीं, व्यापारियों व दुकानदारों में जोधा राम, कार्तिक, संजय, रामरखा आदि ने बताया कि इस बार उन्हें जीएसटी के चलते सामान भारी कीमत पर मिल रहा है। इसके चलते उनका आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
बाजार में सामान की कीमतें
मोमबत्ती और दीये के पैकेट की कीमत 30 से लेकर 250 रुपये, मिठाइयां 500 ग्राम पैक की कीमत 200 से 500 रुपये, पटाखों के रेट 20 रुपये से लेकर 1000 रुपये, एलईडी टीवी की कीमतें 50000 से डेढ़ लाख, फ्रिज 15000 से 35000, वाशिंग मशीन के रेट 12000 से 25000 और अन्य सामान की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
पिछले वर्ष ये थे रेट
पिछली दिवाली को मिठाइयों के रेट 500 ग्राम पैक की कीमत 150 से 300 रुपये, एलईडी टीवी 12000 से डेढ़ लाख, पटाखों के रेट 10 रुपये से लेकर 800 रुपये, वाशिंग मशीन 9000 से 20000, मोमबत्ती और दीये 15 से 150 रुपये तक रहे। इसी प्रकार से अन्य सामान की दामों में भी अंतर रहा था।