{"_id":"59df70004f1c1b6d548b6e01","slug":"11507815424-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में बालीचौकी विजेता, सदर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में बालीचौकी विजेता, सदर उपविजेता
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, नगवाईं (मंडी)। जिला मंडी के प्राथमिक स्कूलों की 23वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पनारसा स्कूल में वीरवार को हुआ। शुभारंभ समारोह में राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने खेलों के आयोजन के लिए अपनी ओर से पीटीएफ अध्यक्ष ललित शर्मा को दस हजार की राशि प्रदान की। प्रतियोगिता में जिला मंडी के 20 प्राथमिक शिक्षा खंडों के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। मार्च पास्ट का खिताब बालीचैकी खंड-1 ने जीता। जबकि शिक्षा खंड सदर-2 दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में जिला के सदर, बल्ह, सुंदरनगर, करसोग, चच्योट, सराज, धर्मपुर, गोपालपुर, चौंतड़ा और द्रंग समेत जिले के सभी शिक्षा खंडों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा, प्रधानाचार्य रावमापा नगवाईं अशोक शर्मा, रावमापा बालू नूपे राम, केंद्रीय मुख्य शिक्षक अनिल शर्मा, पीटीएफ जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह, महासचिव रमेश चौहान, ललित शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।