जिलास्तरीय विज्ञान मेले में चौंतड़ा के छात्र का मॉडल सर्वश्रेष्ठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। जिलास्तरीय बाल विज्ञान मेले में सीसे स्कूल चौंतड़ा का मॉडल सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। जबकि सीसे स्कूल पधर का मॉडल दूसरे स्थान पर, किंग जार्ज स्कूल नेरचौक का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा है। वीरवार को मेले का शुभारंभ सीसे स्कूट हटगढ़ में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी केडी शर्मा ने किया। विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने आविष्कारों से सभी को अचंभित कर दिया। इसके अलावा मेले में गणित ओलंपियाड, एक्टिविटी, सर्वे, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में जिला मंडी के 10 ब्लाकों के 350 के करीब नन्हे वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विजेता रहे सीसे स्कूल चौंतड़ा के नन्हे वैज्ञानिकों ने घर पर ऑन रहने वाले बिजली के स्विच और अन्य उपकरणों को इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल के साथ स्विच ऑफ करने का यंत्र ईजाद किया है। जिसे विज्ञान मेले में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। सीसे स्कूल पधर ने अपने मॉडल के माध्यम से सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट से कूड़ा कचरा जला कर उससे गैस बनाने की विधि बताई। किंग जार्ज स्कूल के वैज्ञानिकों ने टोल प्लाजा और रोड ब्रिज पर क्रासिंग के दौरान मेकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में परिवर्तित कर यांत्रिक ऊर्जा बनाने का तरीका दर्शाया। सीसे स्कूल भंगरोटू के वैज्ञानिकों ने हाइडल प्रोजेक्ट पर आधारित मॉडल पेश किया। इस मौके पर जिला मंडी विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, पीएल ठाकुर, सुरेश ठाकुर और जोध सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय विज्ञान मेला का समापन शुक्रवार 13 अक्तूबर को होगा।