फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो दिन से डाक बैगों में बंद चिठ्टी पत्री, डाक सेवकों की हड़ताल जारी

दो दिन से डाक बैगों में बंद चिठ्टी पत्री, डाक सेवकों की हड़ताल जारी

Sat, 19 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से डाक बैगों में बंद चिठ्टी पत्री, डाक सेवकों की हड़ताल जारी
मंडी। जिला भर में लोगों की चिट्ठी पत्री डाक बैगों में बंद पड़ी है। इन दिनों अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ मंडी के बैनर तले डाक सेवक हड़ताल पर हैं। जिसके चलते डाक विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाभर में विभिन्न इकाइयों के बैनर तले डाक सेवकों की हड़ताल जारी है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ मंडी की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कर्मचारी हड़ताल का मुख्य मुद्दा सातवें वेतन आयोग कमेटी रिपोर्ट को लागू करना है। संघ के सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी डाक सेवकों की इन मांगों को लेकर मंडी लोकसभा सांसद राम स्वरूप शर्मा को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्ञापन सौंपा और गुहार लगाई के ग्रामीण डाक सेवकों कि इन मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दूर संचार मंत्री के समक्ष उठाएं।
विज्ञापन

सेवकों का कहना है कि सांसद ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह मांगों को जरूर लोकसभा में उठाएंगे। ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण डाक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। संघ सचिव और कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल फैसला होने तक जारी रहेगी। उनकी मांगों में सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य समय 5 घंटे करने, केंद्रीय कैट और मद्रास कैट के आदेश अनुसार पेंशन लागू करने। इस मौके पर अशोक कुमार, टेक चंद, दीनानाथ, चेतन शर्मा, चमन लाल, दर्शन शर्मा, वंदना, चुनी लाल, अमर सिंह, मित्रदेव, कमला देवी, वंदना कुमारी, ललिता देवी, पवन कुमार, कुसम लता, दुर्गादास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed