{"_id":"69726c3c086f41048b018f5e","slug":"11274-crore-approved-for-19-roads-under-pmgsy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183377-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएमजीएसवाई में 19 सड़कों के लिए 112.74 करेाड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएमजीएसवाई में 19 सड़कों के लिए 112.74 करेाड़ मंजूर
विज्ञापन
मंडी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 (पीएमजीएसवाई) के तहत मंडी जिले में कुल 19 सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर 112.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना से जिले के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और सैकड़ों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
स्वीकृत सड़कों में सबसे अधिक 10 सड़कें करसोग विधानसभा क्षेत्र की हैं। इन पर लगभग 62.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। द्रंग और मंडी सदर क्षेत्र में 3-3 सड़कों को मंजूरी मिली है। बल्ह, चच्योट और सुंदरनगर क्षेत्र में एक-एक सड़क को योजना में शामिल किया गया है।
योजना के तहत बल्ह क्षेत्र में कोठी गहरी से पत्रौन होते हुए गम्भरपुल तक 6.45 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी, जिस पर 6.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चच्योट क्षेत्र में गाडोग नाला से बरनोग तक 5 किलोमीटर सड़क पर 6.01 करोड़ रुपये की लागत आएगी। द्रंग क्षेत्र में चौरा से कमाहड़ा, झंड से लगधार और भरवाहन के लिए तीन सड़कों पर कुल लगभग 14.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
करसोग क्षेत्र में गागन नाला से कानी मंडला ममेल, माहूंनाग से सतयोला, नांज से भमाला, चौरीधार से कटोल सहित 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 50 किलोमीटर से अधिक है। इन परियोजनाओं पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी। मंडी सदर में मझावड़ से गिउला, अर्नेहर से बंगा और पुराना कटौला से कुंधाक तक सड़कों पर करीब 18.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुंदरनगर में धारली सेरीकोठी सड़क के लिए 5.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उधर, मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत ने बताया कि इन सभी सड़कों के बनने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि किसानों, छात्रों और मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा। खासकर पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को अब बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
0100