फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब इलाज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे मंडी और सुंदरनगर के चक्कर

अब इलाज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे मंडी और सुंदरनगर के चक्कर

Wed, 01 Aug 2018 10:54 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
अब इलाज के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे मंडी और सुंदरनगर के चक्कर
- फोटो : amar ujala
चैलचौक (मंडी)। गोहर और सराज क्षेत्र में डॉक्टरों को तरसने वाले मरीजों को अब इलाज करवाने के लिए मंडंी और सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा। सराज के जंजैहली, बगस्याड़ और नाचन के गोहर अस्पताल में एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। सिविल अस्पताल गोहर में एमडी मेडिसन पहले से ही तैनात है, जबकि अब अस्पताल के लिए एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक विशाल जम्वाल के आदेश हुए हैं। वहीं, जंजैहली के लोगों को राहत देने के लिए मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. सुनील चौहान और सिविल अस्पताल बगस्याड़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल देव की तैनाती कर दी गई है। चिकित्सकों की तैनाती के बाद अब क्षेत्र के हजारों मरीजों को अब इलाज की सुविधा मिल जाएगी। सराज की करीब आधा दर्जन और नाचन की करीब एक दर्जन पंचायतों का बोझ गोहर सिविल अस्पताल पर निर्भर है। चिकित्सकों की तैनाती के बाद अब सराज के लोगों को इलाज के लिए नहीं भटकना पडे़गा। गोहर अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को दाखिल नहीं किया जा रहा है। वार्ड की पूरा जिम्मा संभालने के लिए अस्पताल में सिर्फ दो नर्स तैनात हैं, जिससे चिकित्सक मरीजों का दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। चिकित्सकों की तैनाती के बाद अब लोगों को अस्पतालों में चल रही स्टाफ की कमी पूरा होने की आस भी जगी है। वहीं पर सराज क्षेत्र के अस्पतालों में भी लोगों को अब स्टाफ की कमी पूरा होने की उम्मीद है। उधर, डॉ. रोशन ठाकुर एमडी सिविल अस्पताल गोहर ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के आदेश सरकार ने कर दिए हैं। सिविल अस्पताल गोहर में नर्सों की कमी के कारण ज्यादा मरीजों को दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। स्टाफ नर्सों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed