{"_id":"5a8d9cda4f1c1b28428b68e9","slug":"111519230170-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री शिलान्यास में और माफिया खनन में रहा व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री शिलान्यास में और माफिया खनन में रहा व्यस्त
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री शिलान्यास में और माफिया खनन में व्यस्त
मामला संज्ञान में आने के बाद भड़के मंत्री, कार्रवाई के निर्देश किए जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार खनन पर अंकुश लगाने के दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। बुधवार को प्रदेश के उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह सुंदरनगर के चांगर में शहरी आजीविका केंद्र भवन का शिलान्यास करने पहुंचे थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (नि:शक्त व्यक्तियों) परिसर में जहां शिलान्यास स्थल था वहां पर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की बातें कहीं, लेकिन केंद्र से कुछ दूरी पर ही अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा था। जब उनके ध्यान में लाया गया कि इस केंद्र से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित घांघल खड्ड में अवैध खनन हो रहा है। वहां वह मौके पर गए। उनकी उपस्थिति के दौरान भी खनन बदस्तूर जारी रहने पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने मामले में एकदम संज्ञान लिया। आनन-फानन में अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए और जल्द मामले में रिपोर्ट भेजने को निर्देश भी मौके पर मौजूद अफसरों को दिए। गौरतलब है कि मंडी के सुकेती खड्ड में अवैध खनन को अंजाम दिया जाता रहा है। सुंदरनगर, नाचन और बल विस क्षेत्रों के साथ मंडी में भी यह खड्ड लगती है।