फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुखराम परिवार की एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली

सुखराम परिवार की एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली

Sun, 15 Oct 2017 05:59 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
सुखराम परिवार की एंट्री से भाजपा खेमे में खलबली
मंडी। पंडित सुखराम और उनके परिवार की भाजपा में एंट्री से भाजपा खेमे में भी खलबली मच गई है। कार्यकर्ताओं में रोष पनपना शुरू हो गया है। वहीं मंडी सदर के लिए टिकट की दावेदारी ठोककर फील्ड में जुटे प्रत्याशियों की हवाइयां उड़ गई हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से घिरे रहे पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम के खिलाफ वे आंदोलन और अनशन पर बैठ चुके हैं। अब इसी परिवार के सदस्य को टिकट देने से पहले आलाकमान को पुन: विचार करना जरूरी होगा। अन्यथा समय आने पर इसके खिलाफ रणनीति भी तैयार हो सकती है। लिहाजा अब भाजपा में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले भाजपाइयों पर कांग्रेस की नजर है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 1985 में विधायक रहे डीडी ठाकुर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टिकट के आवंटन को लेकर दोबारा विचार करने की गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम, उनके बेटे कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आश्रय शर्मा के आने से भाजपा का परिवार बढ़ेगा। लेकिन, इसके साथ टिकट आवंटन का विरोध भी लाजिमी है। पंडित सुखराम और भ्रष्टाचार को लेकर वह अनशन और विरोध कर चुके हैं। डीडी ठाकुर 2007 वर्ष में सदर से अनिल शर्मा के खिलाफ लड़े थे। इस दौरान उन्होंने 20188 मत लिए थे। महज 1600 मतों से वह हारे थे। 2012 में 16936 मत हासिल किए थे। टिकट की दावेदारी इन्होंने इस बार भी मंडी सदर से की थी। अगर जरूरत पड़ी तो वह रणनीति तैयार करेंगे। पूछने पर कि क्या उन्हें कांग्रेस से टिकट मिला तो वह चुनाव लड़ेंगे तो उनका जवाब था कि विचार करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि यह पार्टी का निर्णय है। पार्टी के खिलाफ वह नहीं जाएंगे। आम कार्यकर्ता तन मन से पार्टी की सेवा में लगा है। भाजपा आलाकमान ने वर्करों और पदाधिकारियों की सलाह लिए बगैर यह फैसला लिया है। जिसका पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, एडवोकेट और भाजपा के लीगल सेल के केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी नरेंद्र गुलेरिया, पैलेस वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर ने भी टिकट के लिए आवेदन किया था। उधर, मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि टिकट का आवंटन आलाकमान पर निर्भर है। सुखराम परिवार के भाजपा में शामिल होने से फूट भाजपा में ही पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed