फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शहर के रामलीला मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

शहर के रामलीला मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

Sat, 14 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान में होगी पटाखों की बिक्री
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दीपावली के त्योहार में पटाखों की बिक्री शहर के रामलीला मैदान में की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। दमकल विभाग के प्रभारी टेकचंद चौहान ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि अग्निशमन विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और यदि कोई भी व्यापारी शहर में पटाखे बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अग्निशमन विभाग की ओर से इसके लिए निरीक्षण टीम का गठन किया गया है, जो कभी भी अचानक निरीक्षण कर सकती है। इसके साथ-साथ रिहायशी मकानों में भी पटाखों के भंडारण के लिए सख्त मनाही है। वहीं, परचून पटाखे विक्रेताओं के लिए भी स्थान चिन्हित किए गए हैं। पटाखे बेचने वाले अग्नि सुरक्षा के लिए उस स्थान पर पर्याप्त मात्रा में पानी रखें और अग्निशमन सुरक्षा उपकरण अपने साथ रखें, ताकि समय रहते जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed