फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1111 people will do swasti reading in Suket Devta fair

सुकेत देवता मेले में 1111 लोग करेंगे स्वस्ति वाचन

Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
1111 people will do swasti reading in Suket Devta fair
सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत देवता मेला में स्वस्ति वाचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1,111 विद्यार्थी और स्थानीय लोग भाग लेंगे। करीब पांच मिनट तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड से कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करने के लिए आवेदन किया गया है। देव धुनों के साथ स्वस्ति वाचन का हिमाचल प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम देवता मेला के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में होगा। देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने मेला की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले में 200 देवी-देवता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

6 अप्रैल को पहली शोभायात्रा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 10 से 15 देवी-देवताओं का एक दल बनाया जाएगा। प्रत्येक दल में लगभग 200 लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा शुकदेव वाटिका से शुरू होकर मेला स्थल जवाहर पार्क तक जाएगी। सुकेत देवता मेला का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। शोभायात्रा में पहुंचने वाले देवलुओं और अन्य लोगों के लिए शुकदेव वाटिका के निकट धाम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार जगदीश चंद शर्मा, डीएसपी दिनेश कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया, बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा, एचपीएसईबीएल के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा, सुकेत देवता कमेटी के प्रतिनिधि सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed