फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   छोटी काशी सहित जिला के प्रसिद्घ मंदिरों में नवरात्रि की धूम

छोटी काशी सहित जिला के प्रसिद्घ मंदिरों में नवरात्रि की धूम

Sat, 06 Apr 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
छोटी काशी सहित जिला के प्रसिद्घ मंदिरों में नवरात्रि की धूम
छोटी काशी के मंदिरों में सारा दिन गूंजते रहे मां के जयकारे
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर टारना, भीमाकाली, शीतला और सिद्धकाली मंदिरों में उमड़ी भीड़
दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता, हजारों ने नवाया शीश
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। नवरात्रों के शुभारंभ पर छोटी काशी सहित जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। पहले नवरात्र को मंदिरों में हवन यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। वहीं, कई मंदिरों में भागवत कथाएं और कीर्तन आदि भी किए गए। छोटी काशी स्थित टारना, भीमाकाली, सिद्धकाली, शीतला माता और चामुंडा माता के मंदिरों सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। दिन भर हजारों लोगों ने माता के दर अपना शीश नवाजा। मंदिरों में दिनभर कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। इन मंदिरों में मंडी शहर के अलावा अन्य क्षेेत्रों से भी भक्तों ने पहुंचकर पुण्य कमाया। उधर, जिले के पंडोह स्थित बगुलामुखी, रिवालसर स्थित नैनादेवी, सरकाघाट के नबाही माता मंदिर, सुंदरनगर के महामाया, लडभड़ोल के सिमस मंदिरों में चैत्र नवरात्रों के चलते दूर-दूर से लोग मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि हर साल नवरात्र के अवसर पर इन शक्तिपीठों में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता से मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed