{"_id":"5ca8d60abdec2213e8070b45","slug":"101554568714-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 वर्षीय व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 वर्षीय व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज
ब्यास किनारे मिले जूते, पर्स और आधारकार्ड
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू के गांव जुंढर निवासी पलस राम (43) पुत्र चेत राम उर्फ बजीरा की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने कोटली पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है। पलस राम का पर्स, आधारकार्ड, जूते, कपड़े और स्वैटर ब्यास किनारे बरामद हुए हैं। शनिवार सुबह ब्यास किनारे कुछ लोग मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। उनकी नजर एक पत्थर पर रखे पर्स, जूते, स्वैटर और खाली बोतल पर पड़ी। पर्स के अंदर आधारकार्ड से पता चला कि उक्त व्यक्ति पधर क्षेत्र के गांव जुंढर का है। अंतिम संस्कार में नारला क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने पलस राम की पहचान कर ली। इस बारे मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पलस राम के रिश्तेदारों और कोटली पुलिस को दी। अंदेशा जताया जा रहा है कि पलस राम ने ब्यास नदी में कूद कर अपनी ईह लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। इसी बीच पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने पलस राम को ब्यास नदी के किनारे ढूंढा मगर कोई सुराग नहीं लग पाया है। चौकी प्रभारी कोटली बृजभूषण ने बताया कि पलस राम के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।