{"_id":"5b6c769b4f1c1b6f668b85bb","slug":"101533834907-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ोली में मकान की दीवार ढही, घर के गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ोली में मकान की दीवार ढही, घर के गिरने का खतरा
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र में बरसात ने कहर बरपाया है। पंडोह पंचायत के धड़ोली गांव में भूस्खलन से बीपीएल परिवार के मकान की एक दीवार ढह गई है, जबकि, एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। बथली नामक जगह पर भूस्खलन के कारण रास्ता भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। एक किसान परिवार के करीब चार खेत भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। इससे मक्की की फसल तबाह हो गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को धड़ोली गांव के बीपीएल परिवार शंकर दास और हरि सिंह के मकान के पीछे भूस्खलन होने से मकान की एक दीवार ढह गई। इससे पूरे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। परिवार जान को जोखिम में डालकर इसी मकान के एक कोने में गुजर बसर कर रहा है। शंकर दास का कहना है कि इनका नाम पहले इंदिरा आवास और अब अटल आवास योजना में दर्ज है, मगर पिछले 8 सालों से उन्हें इस योजना के अंतर्गत मकान नहीं मिल पाया है। पंचायत प्रधान शीला देवी ने बताया कि पंचायत ने राजस्व विभाग के अधिकारी के साथ मौका किया है। मकान ढहने की संभावना बनी हुई है। एसडीएम सदर के माध्यम से फौरी राहत के रूप में तिरपाल दे दिया गया है। सकरौणी गांव के चंद राम के घर के आगे के 3-4 खेत भूस्खलन की चपेट में आने से मक्की की फसल तबाह हुई है। मकान के गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। परिवार ने जिला प्रशासन से घर की सुरक्षा के लिए जल्द पक्का डंगा लगवाने की मांग की है। इसी गांव के महेंद्र पाल के घर को सकरैणी से जाने वाली सड़क भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। पंचायत सदस्य जय माला ने जिला प्रशासन से इस रास्ते में डंगा लगाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
000