{"_id":"5a901e0b4f1c1be13b8b48eb","slug":"101519394315-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरी में युवती लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरी में युवती लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती लापता, अपहरण की जताई आशंका
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के निहरी क्षेत्र में चाची के घर गई युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिवार के सदस्यों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन जब कोई सुराग न मिला तो थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार निहरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बीएसएल थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि बुधवार को उसकी बेटी अपनी आंटी के साथ उसके घर गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी आंटी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी लड़की बिना बताए कहीं चली गई है। इसके उपरांत उसकी हर जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मां ने उसकी बेटी के अपहरण होने की आशंका जताई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक हादसे में चालक घायल
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव पंचायत के घांघल में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महादेव के घांघल में तेजरफ्तार में जा रहा बाइक सवार युवक अनियंत्रित होने से सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में वह घायल हो गया। इसकी पहचान शिवराम के रूप में हुई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।