फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अभिलाषी में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने ली शपथ

अभिलाषी में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने ली शपथ

Sat, 25 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अभिलाषी में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)।अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक में बीएएमएस के नए छात्रों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन रेगुलेटरी कमीशन के अध्यक्ष डॉ. केके कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में संस्थान की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिलाषी यूनिवर्सिटी में डॉक्टर बनने आए बीएएमएस के नए छात्रों को उनके कर्तव्यों को लेकर शपथ भी दिलाई और छात्रों का उनके कैरियर को लेकर मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि संस्कारों के साथ जो शिक्षा दी जाती है, उसे दीक्षा भी कहा जाता है और ऐसी शिक्षा युवाओं और देश के बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य करती है। इससे पहले अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. आरके अभिलाषी और प्रो. चांसलर डॉ. ललित अभिलाषी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. अभिलाषी ने कहा कि अभिलाषी यूनिवर्सिटी में प्रदेश के युवाओं और प्रदेश के लोगों की आवश्यकता के अनुसार ही कोर्सों का संचालन किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद डिपार्टमेंट के डीन डॉ. डीके मिश्रा ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मेजर जेसी पटियाल, डॉ. नर्बदा अभिलाषी, डॉ. प्रोमिला, नरेंद्र कुमार और डॉ. एसके शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed