फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र पर लगाई आरोपों की झड़ी

जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र पर लगाई आरोपों की झड़ी

Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने सीएम वीरभद्र पर लगाई आरोपों की झड़ी
करसोग (मंडी)। करसोग में सोमवार को भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर रैली का आयोजन किया। इस महारैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शिरकत की। उन्होंने संबोधन में कहा कि सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हिमाचल के मुखिया खुद ही भ्रष्टाचार में डूबे हैं तो वहां का विकास क्या होगा? उन्होंने कहा कि गुड़िया केस को दबाने और आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई। सरकार के बड़े-बड़े अधिकारी जेल की हवा खा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। वहीं करसोग में वन रक्षक होशियार सिंह की मौत को आत्महत्या का केस बताकर प्रदेशवासियों को गुमराह किया गया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर हिमाचल को बचाना है तो प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनाना ही होगा। हिमाचल देवी-देवाताओं का स्थान है। करसोग पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है यह बात मैं 32 वर्षों से सुन रहा हूं। कांग्रेस नेता आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठा पाए। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल, अमी चंद, मनमोहन गुप्ता, जगत राम जोगिंद्रपाल सोहन लाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed