{"_id":"59ec859e4f1c1bda538b87ab","slug":"101508672926-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीणा सोभला म्हारे सराजा रा पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीणा सोभला म्हारे सराजा रा पर झूमे दर्शक
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज दीपोत्सव की अंतिम संध्या में संतोष तोषी ने मचाया धमाल
जीणा सोभला म्हारे सराजा रा पर झूमे दर्शक, गायकों ने बेटी बचाओं का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
जंजैहली (मंडी)। सराज के थुनाग में चल रहे सराज दीप उत्सव की अंतिम संध्या गायक संतोष तोशी के नाम रही। संतोष तोशी ने जैसे ही स्टेज संभाला दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्टार कलाकार ने मुझ को भायी तेरी गलियां से संध्या का शानदार आगाज किया।
इसके बाद बेलुए बुरा आया जमाना अकेले नी पेउके जाणा, बिंदीए जीया लाला, ठंडा पाणी पीणा, मामीए धाठू विसरो लाणा, बिंदू नाटी बड़ी बांकी नाचदी, छमकछलो बणी ठणीए निरमंडे रे बजारे हो, सैज मारे होटला, धीगा धीगीए, तेरा उझीरा खापरा, दोहडू धोए उझे घाटूए, चूटी मामा रेउशे डाली, कियां जीणा भाभीए लागा लागा तांतारा आदि गीत पेश किए। तोषी ने एक घंटे तक नॉन स्टाप गाने गाए व लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके पहले स्थानीय कलाकारों ने भी गीतों का तड़का लगाकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। इसमेें थुनाग की बीडीसी सदस्य खेम दासी ने लाडी सरला, न देखे भूलदी गाने गाए। इसके बाद जूड के लालमण ने रोईयो रातरी काटी न्यारी, खाणा ईक थालीए, मामीए धाटू बिसरा लाणा, वाइस ऑफ सराज देव राज ने घाटी कीयां जीणा, सूणे सराजीणीए गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। नेत्र सिंह ने बेटी अनमोल धन सा यारो गाना गाकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इसके बादठ उन्होंने बुरा लागा साजनो रा गागा प्रस्तुत किया। लीलाधर ने तू मेरा मैं तेरी साजना, जीणा शोभला मारे सराजा रा, हाय मामटी हो मामटी गीत गाया। सराज दीप उत्सव की दूसरी नाइट में मुख्यातिथि थुनाग के व्यापारी गौरव सैकरी ने भाग लिया। उनका पंचायत प्रधान नीलमा ठाकुर ने शॉल व टोपी देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 5001 रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके उप प्रधान खेम सिंह, वार्ड पंच ललित कुमार, एएसआई जंजैहली मोहन जोशी, कांस्टेबल जितेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।