फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 roads obstructed due to landslide in Saraj area, apple harvesting stopped

सराज क्षेत्र में भूस्खलन से 10 मार्ग बाधित, सेब तुड़ान रुका

Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
10 roads obstructed due to landslide in Saraj area, apple harvesting stopped
लम्बाथाच-शीलहिबागी-कलहनी सड़क पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : Mandi
गोहर (गोहर)। सराजघाटी में बारिश के कारण भूस्खलन होने से क्षेत्र की 10 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। सड़कों के बाधित होने से सेब कारोबार भी प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां सेब तुड़ान रुक गया है वहीं सेब को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यही नहीं मटर की बिजाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

अवरुद्ध सड़कों में लंबाथाच-शीलहिबागी-कलहनी, थाच-बागी, छुआ बाई-नदेहल-पंदेहल, शैटाधार-बजेहल, भाटकीधार-खबलेच, कडोंन हेलीपैड-बाणाधार, चेड्डाखड्ड-दारन-करदान, सौलीखड्ड-मठयाना और गागन-ड़ीभाथाच-गागण-बल्हिधार शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे लोनिवि जंजैहली को करीब 30 लाख की चपत लगी है। उधर जंजैहली, करसोग और कमरुघाटी में निरंतर बारिश से सेब तुड़ान बाधित हो गया है। मटर की बिजाई रुक गई है। लोनिवि ने सड़कों को बहाल करने के लिए मजदूर और जेसीबी मशीनें तैनात कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराजघाटी में सड़कें बंद होने से सेब कारोबार भी प्रभावित हुआ है। नाचन और सराजघाटी में किसानों ने मटर की बिजाई शुरू कर दी है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। क्षेत्र के बागवानों-किसानों रमेश ठाकुर, भीष्म ठाकुर, ललित शर्मा, अमन सूद, लाभ सिंह, डोले राम, भीम सिंह, लीला प्रकाश, वेद प्रकाश, विजय कुमार, कुमार चंद, दिनु, राज कुमार और यादविंद्र ने बताया कि बारिश से सेब का तुड़ान और मटर की बिजाई प्रभावित हो गई है।

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि सराजघाटी में लोनिवि को सड़कें बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे सेब सीजन में बागवानों को कोई बाधा न हो। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बलबीर ठाकुर ने बताया कि सड़कें बहाल की जा रही हैं। अभी सड़कों पर ल्हासे गिरने का क्रम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed