{"_id":"68838aa3cab0bb071c00684f","slug":"mandi-hrtc-bus-accident-police-will-get-mechanical-investigation-of-accident-hit-bus-done-at-its-own-level-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Accident: हादसाग्रस्त बस की मेकेनिकल जांच अपने स्तर पर करवाएगी पुलिस, चालक-परिचालक के दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Accident: हादसाग्रस्त बस की मेकेनिकल जांच अपने स्तर पर करवाएगी पुलिस, चालक-परिचालक के दर्ज होंगे बयान
Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
सार
सरकाघाट के तरांगला गलू में हादसाग्रस्त बस की पुलिस भी अपने स्तर पर मेकेनिकल जांच करवाएगी। दुर्घटना के समय बस में सवार घायलों, चालक व परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सरकाघाट के तरांगला गलू में हादसाग्रस्त बस की एचआरटीसी ने मेकेनिकल जांच करवा ली है। टीम वापस लौट गई है। एचआरटीसी हमीरपुर के डीएम की अध्यक्षता में आई टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। बस की स्थिति व अन्य चीजेें भी जांचीं। अब टीम एचआरटीसी एमडी को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। वहीं, पुलिस भी अपने स्तर पर हादसाग्रस्त बस की मेकेनिकल जांच करवाएगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी की टीम ने बस की तकनीकी स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया। रिपोर्ट में ब्रेक सिस्टम, स्टीयरिंग मेकेनिज्म सस्पेंशन और अन्य जरूरी तकनीकी पहलुओं की जांच शामिल होगी। हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बस के अंदर रखी स्टेपनी के बोल्ट भी टूट गए थे और इसकी चपेट में आने से भी कई लोगों के गंभीर घायल होने की आशंका है। इधर, पुलिस भी हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना के समय बस में सवार घायलों, चालक व परिचालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना में घायल एक यात्री को सरकाघाट अस्पताल से नेरचौक रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि जांच में सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगी, उसी तरह कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सरकाघाट करेंगी मजिस्ट्रियल जांच
तरांगला गलू में हादसाग्रस्त बस को लेकर एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा मजिस्ट्रियल जांच करेंगी। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी आदेश जारी किए हैं। हालांकि इस संबंध में अलग से आदेश जारी नहीं हुए। पहले से परिवहन निदेशक की ओर बस हादसे को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हैं। इस पर एसडीएम की अध्यक्षता में एसडीओ मैकेनिकल व मामले की पुलिस जांच अधिकारी मिलकर जांच पड़ताल करेंगे और 15 दिन में अपनी रिपोर्ट निदेशक परिवहन को सौंपेंगे।
विज्ञापन