फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ladakh Accident Lieutenant Colonel Bhanu Pratap Singh Mankotia of Kangra Martyr

Ladakh Accident: पहाड़ी से पत्थर गिरने से कांगड़ा के लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया बलिदान, जानें

Thu, 31 Jul 2025 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Jul 2025 08:32 PM IST
सार

Ladakh Military Accident : लद्दाख में सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया बलिदान हो गए। 

विज्ञापन
Ladakh Accident Lieutenant Colonel Bhanu Pratap Singh Mankotia of Kangra Martyr
दुर्घटनास्थल/ लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलिदानी भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और उनका परिवार सेना में बड़े ओहदे पर रहकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूल पाया। यह वजह है कि यह परिवार हर साल कांगड़ा जिला के तियारा में स्थित अपने गांव की मिट्टी से जुड़ा रहा। शहर में बसने के बावजूद इस परिवार का संपर्क अपने गांव तियारा से नहीं टूटा। हालांकि बलिदानी भानु प्रताप सिंह मनकोटिया अपने परिवार समेत लंबे समय से पठानकोट में रहते थे।

विज्ञापन


उनके दादा और पिता भी सेना में रहे हैं और उन्होंने पंजाब के पठानकोट में अपना घर बना लिया। बताया जा रहा है कि बलिदानी भानु प्रताप सिंह मनकोटिया का जन्म पठानकोट स्थित घर पर हुआ और पढ़ाई-लिखाई भी वहां हुई। इसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए, लेकिन गत दिवस लद्दाख में सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से उनकी मौत हो गई । इस हादसे में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक लांस दफादार बलिदान हो गए, जबकि तीन अन्य अधिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन


तियारा पंचायत के पूर्व प्रधान संदीप मनकोटिया ने बताया कि सारा परिवार बीते जून ही यहां अपने घर पर अपनी खेती-बाड़ी को देखने और अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। यह परिवार गांव में हर साल जून महीने में धाम आदि का कार्यक्रम भी करते रहे हैं। भानु प्रताप सिंह मनकोटिया अभी जून महीने ही अपने गांव आए थे। उनके पिता कर्नल रिटायर रमन पाल सिंह मनकोटिया और उनके पड़दादा सूबेदार उधम सिंह भी सेना में थे। यह घटना सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीने ही हमसे मिलकर गए थे। भानु प्रताप के घर में पिता-माता, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed