{"_id":"69dd35ecace32dc37c0d81f8","slug":"youth-will-stay-away-from-drugs-only-if-they-get-better-sports-facilities-pawan-kullu-news-c-89-1-ssml1013-173779-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर खेल सुविधाएं मिलें तो ही नशे से दूर रहेगा युवा : पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर खेल सुविधाएं मिलें तो ही नशे से दूर रहेगा युवा : पवन
विज्ञापन
कुल्लू। कुल्लू जिला फुटबाल संघ के महासचिव पवन ठाकुर ने प्रदेश में खेल सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा मुक्त हिमाचल का नारा तभी सार्थक होगा, जब युवाओं को बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में अब तक विफल रही है।
पवन ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले में खिलाड़ियों के लिए अच्छे खेल मैदानों का अभाव है। अधिकांश खिलाड़ी ऊबड़-खाबड़ मैदानों में अभ्यास करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिला, उपमंडल और पंचायत स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान विकसित किए जाएं। यदि युवाओं को सही दिशा और सुविधाएं मिलेंगी तो वे नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बना सकेंगे।
कहा कि जिला फुटबाल संघ अपने स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी के कारण खिलाड़ियों के उत्साह में कमी है। इस बीच, कांगड़ा के शाहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबाल चैंपियनशिप के लिए कुल्लू जिला फुटबाल संघ की 15 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 14 से 18 अप्रैल तक आयोजित होगीा। पवन ठाकुर ने उम्मीद जताई कि अंडर-20 टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। संवाद