फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth trapped in Beas who went to wash clothes

कपड़े धोने गया युवक ब्यास में फंसा

Sat, 11 Jun 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Youth trapped in Beas who went to wash clothes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। शहर मनाली से सटे भूतनाथ मंदिर के पास ब्यास नदी में फंसे युवक को अग्निशमन विभाग की टीम ने मुश्किल से सुरक्षित निकाला। झुग्गियों में रहने वाला यह युवक कपड़े धोने के लिए ब्यास नदी के तट पर गया था।

अचानक पांव फिसल जाने के कारण वह नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव में बहकर वह काफी आगे निकल गया, लेकिन पत्थरों के बीच फंस गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जालंधर के रामामंडी इलाके का 24 वर्षीय राकेश पुत्र राजू मुहाला भूतनाथ मंदिर के पास कपड़े धोने गया था। इसी दौरान कपड़े धोते हुए अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे नदी में फंसे हुए देखा तो इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से एक रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। टीम न रस्सी व सीढ़ियों का पुल बनाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक यह रेस्कयू ऑपरेशन चला। इस रेस्कयू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने भी अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद की। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी दीपक ने बताया कि युवक को सुरक्षित निकाला गया है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। युवक पांव फिसलने के कारण नदी में फिसल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed