{"_id":"67caf0baef97dbeb1d0e32f8","slug":"youth-news-youth-news-kullu-news-r-19-1-sml1038-497713-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रदेश के 120 युवा विधानसभा में रखेंगे विकसित भारत की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रदेश के 120 युवा विधानसभा में रखेंगे विकसित भारत की बात
विज्ञापन
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत युवाओं को मौका
विधानसभा शिमला में राज्यपाल के समक्ष रखेंगे अपने विचार
राजीव नैय्यर
कुल्लू। प्रदेश के 120 युवा राजधानी शिमला में विधानसभा में विकसित भारत की बात रख पाएंगे। युवाओं को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत यह मौका प्रदान किया जा रहा है। वे विधानसभा में राज्यपाल के समक्ष अपने विचार रखेंगे। वहीं, बेहतर और प्रभावी तरीके से बात रखने वाले युवाओं को भारत की संसद में जाने का मौका मिल सकता है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत प्रदेश से तीन चरणों में युवाओं का चयन होगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। इसके लिए युवा नौ मार्च तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
बता दें कि विकसित भारत युवा संसद में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पंजीकरण के दौरान एक मिनट का वीडियो भी माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में तीन चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा, जिससे 150 युवाओं को नोडल जिला-स्तर पर बुलाया जाएगा। वहां से दस युवा राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चुने जाएंगे और वे विधानसभा में राज्यपाल के समक्ष अपने विचार रखेंगे। इस संबंध में यूथ पार्लियामेंट नोडल अधिकारी डॉ. खेम और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रोमिला ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद में शामिल होने के लिए युवाओं को एक मिनट की वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस वीडियो का विषय विकसित भारत आपके लिए क्या है रहेगा। इसी विषय पर युवाओं को वीडियो तैयार कर नौ मार्च तक अपलोड कर आवेदन करना होगा।
बॉक्स
हर जिले से दस युवाओं को मिलेगा मौका
विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए हर जिले के युवाओं को मौका दिया जाएगा। हर जिले से राज्य स्तर के लिए दस-दस युवाओं का चयन किया जाएगा, जो विधानसभा में राज्यपाल के समक्ष अपने विचारों को व्यक्त कर सकेंगे। हालांकि राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का मौका भी मिलेगा। -भारती मोगरा, निदेशक, नेहरू युवा केंद्र