फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth learning to climb and descend mountains

Kullu News: पहाड़ों पर चढ़ना, उतरना सीख रहे युवा

Sat, 06 Jul 2024 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth learning to climb and descend mountains
मनाली में चल रहे बेसिक कोर्स के दौरान पहाड़ में चढ़ने का प्र​शिक्षण लेले प्रतिभागी।
मनाली (कुल्लू)। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली 370वां बेसिक पर्वतारोहण कोर्स और 21वां अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स करवा रहा है। दोनों कोर्स 26 जुलाई तक चलेंगे। बेसिक पर्वतारोहण कोर्स में 119 प्रतिभागी और अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स में 34 युवा भाग ले रहे है। बेसिक पर्वतारोहण का प्रशिक्षण स्की अनुदेशक प्रभारी नारायण दत्त की ओर से करवाया जा रहा है। यह कोर्स मनाली के साथ ब्यासकुंड ग्लेशियर के पास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स पर्वतारोहण प्रशिक्षक प्रभारी शशिपाल की ओर से मनाली तथा शिंकुला पास में दिया जाएगा। यह कोर्स मानसून का अंतिम कोर्स है। इसके बाद 30 अगस्त से अगला अग्रिम पर्वतारोहण कोर्स आरंभ होगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को पहाड़ी पर चढ़ना और उतरना सहित बर्फ के बीच भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed