{"_id":"699b2cbc0b69ac9c620a5fe7","slug":"youth-danced-to-pahari-and-hindi-songs-at-kala-kendra-kullu-news-c-89-1-klu1002-169673-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकेंद्र में पहाड़ी और हिंदी गानों पर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकेंद्र में पहाड़ी और हिंदी गानों पर थिरके युवा
Sun, 22 Feb 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में लालचंद कलाकेंद्र में लगघाटी छात्र संगठन के वार्षिक समारोह में कुल्लवी परिधानों के फ
लगवैली छात्र संगठन के समारोह दिखा फैशन का जलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लगवैली छात्र संगठन ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
परंपरागत वस्त्र में रैंप पर उतरीं युवतियों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थी हिंदी और पहाड़ी गानों पर कलाकेंद्र में खूब थिरके। समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति छात्र-छात्राओं को समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि युवा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा के माध्यम से संस्कृति का संरक्षण कर रहे हैं। इस मौके पर लगवैली छात्र संगठन के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने भी विचार रखे और वर्ष भर की गतिविधियों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। संवाद