फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth arrested with one and a half kg of charas in Gushaini

गुशैणी में डेढ़ किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with one and a half kg of charas in Gushaini
कुल्लू। पुलिस ने गुशैणी में बंजार के मशियार निवासी 32 वर्षीय युवक को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को पुलिस ने गुशैणी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान युवक की तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस की टीम ने बंजार उपमंडल के गुशैणी में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को सामने से आते हुए देखा। पुलिस को देखते हुए युवक कुछ घबरा गया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब आरोपी देवी राम गांव मशियार, तहसील बंजार, जिला कुल्लू की तलाशी ली गई तो उसके पास एक बैग में एक किलो 522 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक रात के अंधेरे में नशे की खेप को इधर-उधर करने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसके पकड़कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। चरस के साथ स्थानीय क्षेत्र के युवक की गिरफ्तारी के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिले में विशेष अन्वेषण शाखा की ओर से समय-समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने एक युवक को डेढ़ किलो नशे की खेप के साथ पकड़ा है। नशे का कारोबार करने वालों पर र्कारवाई अमल में लाई जाएगी। पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed