{"_id":"6377b744ae8e6049b86cd934","slug":"youth-arrested-with-1-kg-18-grams-of-charas-kullu-news-sml4281447179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 18 ग्राम चरस के साथ 35 वर्षीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलो 18 ग्राम चरस के साथ 35 वर्षीय युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस जिला में लगातार नशा माफिया पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने खराहल घाटी के आने वाले तांदला जीरो प्वाइंट के पास एक किलो 18 ग्राम चरस के साथ सोयल गांव के 35 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ की यह खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में कुछ लोग नशे का कारोबार चला रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने वीरवार को तांदला जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया। पुलिस ने सामने से एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर यह युवक घबरा गया। जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो इस पर कुछ शक जाहिर किया।
जब युवक की तलाशी ली गई तो आरोपी चुन्नी लाल निवासी गांव सोयल, डाकघर कराड़सू, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से एक किलो 18 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने यह नशे की चीज कहां से खरीदा था और इसे कहां पर बेचा जाना था। इसके साथ पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक इससे पहले नशे की गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं था। इसके साथ नशे की गतिविधियों में और कौन लोग शामिल हैं।
आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नशे का काला कारोबार करने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे डालेगी।