फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Young women will get employment-education loan

Kullu News: युवतियों को मिलेगा रोजगार-शिक्षा ऋण

Wed, 10 Sep 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Sep 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Young women will get employment-education loan
केलांग (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश महिला विकास निगम केलांग ने वर्ष 2025-26 के लिए जिला लाहौल-स्पीति की युवतियों से रोजगार योजना और ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी कार्यवाहक जिला प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, केलांग कमल जीत ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार स्थापित करने के लिए पात्र महिलाओं को अधिकतम एक लाख रुपये तक का ऋण चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर दिया जाएगा। योजना में छह महीने तक ब्याज से राहत भी मिलेगी। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष और पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम एक लाख रुपये होनी चाहिए। इसी प्रकार उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक युवतियों को 75,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण की अदायगी नौकरी मिलने के छह माह बाद आसान किस्तों में शुरू होगी। इस योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक न हो। ऋण प्राप्ति के लिए जमानत या भूमि गिरवी रखना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र व जमानती दस्तावेज आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed