फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Worship of 108 young girls at the Mata Hidimba Devi Temple.

Kullu News: माता हिडिंबा देवी मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन

Sat, 27 Jun 2026 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Worship of 108 young girls at the Mata Hidimba Devi Temple.
मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कुल्लू की आराध्य देवी माता हिडिंबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा एवं महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूर्णाहुति से पूर्व वैदिक परंपरा के अनुसार 108 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

मंदिर परिसर शंखनाद, नगाड़ों, नरसिंगों और अन्य पारंपरिक देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। दोपहर बाद श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की भावपूर्ण विदाई हुई। श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में विराजमान देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवारों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। महायज्ञ के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed