फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Workers surrounded the SC office of the Water Power Department due to non-payment of salaries.

Kullu News: वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने घेरा जलशक्ति विभाग का एससी कार्यालय

Sat, 15 Nov 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
Workers surrounded the SC office of the Water Power Department due to non-payment of salaries.
कुल्लू के बाशिंग में जलश​क्ति विभाग के एससी कार्यालय का घेराव करते सीटू के कार्यकर्ता।-वीडियोग्
सीटू से संबंधित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर यूनियन हुई उग्र
विज्ञापन

बोले- मजदूरों का 26 लाख रुपये नहीं कर रहे ठेकेदार अदा
तीन वर्षों का ईपीएफ भी नहीं किया जमा, पहले भी कर चुके प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर यूनियन (संबंधित सीटू) ने अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग बाशिंग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम, जिला सचिव राजेश ठाकुर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट वर्कर यूनियन के राज्य सचिव दलीप सिंह, जिला अध्यक्ष चुनी लाल तथा सचिव सुरेश के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को एक मांग पत्र जिसमें मजदूरों का विभिन्न ठेकेदारों की ओर से बकाया वेतन जो लगभग 26 लाख रुपये के लगभग बनता है और ईपीएफ का पैसा जो कई ठेकेदारों की ओर से पिछले तीन सालों से जमा नहीं करवाया था जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभिंयता को दिया था। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से इस पर अब तक कोई कार्रवाई न करने के कारण आज यूनियन को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान मज़दूरों ने जल शक्ति विभाग व अधीक्षण अभियंता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ समय बाद जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता की गैर मौजूदगी में विभाग के अधीक्षक की ओर से यूनियन व सीटू नेतृत्व को बातचीत के लिए बुलाया गया। जिसमें विभाग के अधिशासी अभियंता, उप विभागीय अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता भी शामिल हुए। हालांकि उन्होंने यूनियन की मांगों को सही माना और दो से तीन दिन के अंदर मजदूरों के वेतन की अदायगी का आश्वासन दिया और ईपीएफ के लिए कुछ समय मांगा और ठेकेदारों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस शर्त पर मजदूरों ने अपना प्रदर्शन वापस लिया था और यह कहा था कि अगर समय पर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऐसे में शुक्रवार को प्रर्दशन करना पड़ा। इस दौरान रामेन्द्र भारद्वाज, विनोद, मस्त राम, आशीष शर्मा, दिनेश, बालक राम, सन्त राम, भोज प्रकाश, गोपाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed