फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work on the Bailey Bridge in Jachhani has gained momentum.

Kullu News: जच्छणी में बैली ब्रिज के काम ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Work on the Bailey Bridge in Jachhani has gained momentum.
भुंतर-मणिकर्ण सड़क से बंद रखी गई है वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन


20 पंचायतों के लोग कर रहे हैं काम पूरा होने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क के जच्छणी में बैली ब्रिज के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। भुंतर सब्जी मंडी से निकाला गया बैली ब्रिज यहां लगाया जा रहा है।
वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है। रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है। 20 पंचायतों की आबादी को जच्छणी में बैली ब्रिज का कार्य पूरा होने का इंतजार है।
गौर रहे कि जच्छणी में सड़क पर आ रहे मलबा के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर नाले से मलबा आ रहा है। इसे हटाने के बाद कुछ समय के लिए गाड़ियां चलती हैं लेकिन एक-दो घंटे बाद फिर मलबा आने से सड़क बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

लगघाटी के धोचक में बैली ब्रिज का कार्य पूरा करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने सारा फोकस जच्छणी में बैली ब्रिज पर लगा दिया है। यहां जाम लगने से समय पर ग्रामीण घरों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। दूसरी ओर, सब्जी मंडी के आने वाली गाड़ियां भी समय पर मंडियों में नहीं पहुंच रही हैं। घाटीवासी फतेह सिंह, मनोज गौतम, नील चंद, पूर्ण चंद, भागी राम और टहल सिंह ने कहा कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क को बरसात में भारी क्षति पहुंची है। सबसे अधिक परेशान जच्छणी में नाले में आ रहे मलबे ने किया है। उन्होंने कहा कि बैली ब्रिज के कार्य में तेजी लाई जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि बैली ब्रिज के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि बैली ब्रिज से पार्वती घाटी की जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed