फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Won the battle against TB, now teaching awareness to others

Kullu News: टीबी से जीती जंग, अब दूसरों को भी पढ़ा रहे जागरूकता का पाठ

Mon, 24 Mar 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Won the battle against TB, now teaching awareness to others
जिले में 3,035 मरीजों ने दी बीमारी को मात, सालाना 85 से 88 फीसदी रही उपचार सफलता दर
विज्ञापन

100 दिन में 59,000 लोगों कीे घ-रद्वार की स्क्रीनिंग, आशा कार्यकर्ताओं ने संभाला है मोर्चा

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में पिछले तीन साल में 3,035 मरीजों ने क्षय रोग को मात दी है। जिले में उपचार सफलता दर सालाना 85 से 88 फीसदी रही। यह टीबी उन्मूलन अभियान के लिए सफल दर है।
सरकार ने प्रदेश को साल 2025 के अंत तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। जिले में स्वास्थ्य विभाग इसके बेहद करीब है। साल 2025 के पहले तीन माह में क्षय रोग के 362 मामले हैं। विभाग क्षय रोग के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इनके जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौके पर मरीजों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2022, 2023 और 2024 में 3,035 मरीज क्षय रोग को हराकर स्वास्थ्य जीवन जी रहे हैं। ये मरीज लोगों को क्षय रोग से बचाव और इसके लक्षणों की पहचान कर समय पर उपचार करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू में क्षय रोग को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित अंतराल में स्क्रीनिंग कर रहा है। घर-द्वार लोगों की स्क्रीनिंग का जिम्मा आशा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। 525 आशा कार्यकर्ता इसे बखूबी निभा रहीं हैं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि जिले में क्षय रोग से मरीजों के ठीक होने की सफलता दर 85 से 88 फीसदी है। विभाग पांचों स्वास्थ्य खंडों में मरीजों की पहचान करने और उनका समय पर उपचार करवाने के लिए कृतसंकल्प है।
--
59,000 लोगों की स्क्रीनिंग, 29 पॉजिटिव
जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 59,000 लोगों की घर-द्वार स्क्रीनिंग की गई। यह स्क्रीनिंग 100 दिन अभियान के तहत की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर हर गांव तक पहुंच बनाकर लोगों को क्षय रोग प्रति जागरूक किया। संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की। इनमें 29 मरीज क्षय रोग के मिले हैं। इनका उपचार किया जा रहा है।

--
योजनाबद्ध तरीके से हो रहा उपचार
स्वास्थ्य विभाग विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों का उपचार कर रहा है। विभाग एक्टिव केस फाइडिंग, टीबी मुक्त पंचायत, 100 दिन अभियान के तहत कार्य कर रहा है। इसके अलावा दस टीबी चैंपियन भी लोगों को जागरूक और उपचार करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले में 22 पंचायतें टीबी मुक्त हैं।
--
किस साल कितने मरीज हुए ठीक
साल स्वस्थ मरीज
2023 1,390
2022 1,308
2024 337
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed