फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Won't let Manali become a hot spot: SDM

मनाली को हॉट स्पॉट नहीं बनने देंगे : एसडीएम

Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Won't let Manali become a hot spot: SDM
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में कोरोना के चलते पर्यटन गतिविधियां प्रभावित न हो, इसका मनाली प्रशासन विशेष ध्यान रखेगा। इसके अलावा पर्यटन नगरी में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए होटल, रेस्तरां के कर्मियों के साथ रेहड़ी-फड़ी धारकों का 15 दिनों के अंतराल में कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। हजारों की संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली की वादियों को निहारने यहां पहुंचते हैं। इस वर्ष भी पाबंदियां हटते ही पर्यटक काफी संख्या में मनाली का रुख कर रहे हैं। ऐसे में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं मनाली कोरोना हॉट स्पॉट न बन जाए। कोरोना से निपटने के लिए मनाली प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के साथ पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। शहर और पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग तथा पोस्टर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों से कोरोना में जारी नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed