फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women will give the message of preserving folk culture through Laaldi

Kullu News: लालड़ी से महिलाएं देंगी लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Thu, 02 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women will give the message of preserving folk culture through Laaldi
कुल्लू दशहरा उत्सव में ढोल बजाते देवलू।-संवाद
उत्सव की छठी संध्या में रथ मैदान में होगा लालड़ी नृत्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे कार्यक्रम में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। खासकर लालड़ी नृत्य में महिलाएं अपनी लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी।
दरअसल, दशहरा महोत्सव के छठे दिन शाम को रथ मैदान में लोक नृत्य लालड़ी का आयोजन होगा। इसका लोक संस्कृति में विशेष महत्त्व है। रथ मैदान के मध्य आग का अलाव जलाकर उसके चारों ओर घेरा बनाकर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रात भर पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों और लोक गीतों पर सैकड़ों महिलाएं नृत्य करेंगी। महिलाएं लालड़ी के जरिये अपनी लोक संस्कृति का संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी।
लालड़ी लोक नृत्य के प्रति लोगों में एक अलग ही उमंग और उत्साह रहता है। इस नृत्य के लिए महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। जिलेभर से महिलाएं इसमें भाग लेती हैं। इस दौरान कुल्लवी पट्टू, धाठू, चंद्रहार सहित पारंपरिक हार शृंगार कर मैदान पहुंचेंगी और लालड़ी नृत्य में शामिल होंगी। परंपरागत लोक गीतों और ढोल-नगाड़ों, शहनाई की धुन पर लालड़ी नृत्य किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी लालड़ी नृत्य का हिस्सा बनेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का समापन करने के लिए एक दिन पहले पहुंचेंगे और रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का भी हिस्सा बनेंगे। अगले दिन 8 अक्तूबर को उत्सव का समापन करेंगे। लिहाजा, इससे पहले रात को होने वाले लालड़ी नृत्य में वह महिलाओं का हौसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed