{"_id":"651b02986e7482f3ae04fb98","slug":"woman-burnt-to-death-in-kitchen-in-burua-kullu-news-c-89-1-klu1001-8209-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बुरूआ में रसोईघर में झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बुरूआ में रसोईघर में झुलसी महिला की मौत
Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बुरूआ गांव में एक मकान की रसोईघर में रखे केरोसिन में आग लगने के कारण एक महिला झुलस गई। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
हादसा रविवार को पेश आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रविवार को बुरूआ की महिला दुर्गा देवी (33) पत्नी पन्ना लाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
महिला आग से करीब 80 प्रतिशत झुलस गई थी। बताया जा रहा है कि रसोईघर में केरोसिन की कैनी रखी हुई थी। इस बीच केरोसिन ने आग पकड़ ली और कैनी फट गई। इसी की चपेट में महिला आ गई। पुलिस को दिए बयान में मृतका के परिजनों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। संवाद