{"_id":"69f0ef89655df41ae004c9ef","slug":"wire-tangle-becomes-a-problem-settlement-in-danger-from-beas-kullu-news-c-89-1-klu1002-174980-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तारों का जंजाल बना मुसीबत, ब्यास से खतरे में बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तारों का जंजाल बना मुसीबत, ब्यास से खतरे में बस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नगर निकाय चुनाव के लिए बिछी बिसात में अब शहर की समस्याएं भी उभर कर सामने आने लगी हैं। पूर्व पार्षदों और नगर परिषद अध्यक्ष से इन समस्याओं पर लोग सवाल पूछने लगे हैं। नगर परिषद के वार्ड-एक में समस्याओं का अंबार है। यहां हर गली में बिजली और टेलीकॉम के पोल से लटकती तारों का जंजाल लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
लोगों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी इसमें किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। इस वार्ड में रामशिला हनुमान मंदिर के पास ब्यास नदी नुकसान पहुंचा रही है। इससे यहां की बस्ती खतरे में पड़ी हुई है। इसे बचाने के लिए प्रयास काफी धीमे हो रहे हैं, जिससे यहां घरों को भी खतरा बना हुआ है। गलियों और तमाम रास्तों में पेवर बिछे हुए हैं जिससे लोगों को आने जाने में काफी अच्छी सुविधा मिल रही है। कुछ स्थानों पर निकास नालियां बरसात के समय बंद हो जाती हैं, इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
पिछली बरसात में रामशिला के पास ब्यास नदी ने भूमि कटाव कर सड़क किनारे बनी दुकानों को तबाह कर दिया। उसके बाद से यहां सड़क और घरों को खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा दीवार का कार्य चल रहा है लेकिन जिस रफ्तार से यह होना चाहिए, नहीं हो रहा है। आने वाले समय नगर परिषद से उम्मीद रहेगी कि प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
....
रामशिला वार्ड-एक में हनुमान मंदिर के पास सुरक्षा दीवार लगाने का काम तेज करना चाहिए क्योंकि बरसात के दिनों में नदी से खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही वार्ड में लटकते तार भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। इसे नगर परिषद को भी गंभीरता से लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में क्षेत्र में लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
-नवीन सूद, स्थानीय निवासी
...
वार्ड में बड़ी समस्या नहीं है लेकिन छोटी मोटी समस्या का भी समय रहते हल किया जाना चाहिए। चाहे नदी में बाढ़ आने से क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य हो या फिर सफाई व्यवस्था। क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसको लेकर नगर परिषद को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
-जय कुमार सूद, स्थानीय निवासी
000