फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Winter Carnival: More than 1,000 women performed the Mahanaati dance together on Mall Road in Manali.

Manali Winter Carnival: मनाली के मालरोड पर 1500 महिलाओं ने डाली महानाटी, दिया ये संदेश; देखें वीडियो

Wed, 21 Jan 2026 01:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jan 2026 01:06 PM IST
सार

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन महिला मंडलों की महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को राइट बैंक की लगभग 150 महिला मंडलों से आईं 1500 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली।

विज्ञापन
Winter Carnival: More than 1,000 women performed the Mahanaati dance together on Mall Road in Manali.
मनाली के मालरोड पर महानाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन बुधवार को महानाटी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। मालरोड पर इस भव्य आयोजन में 162 महिला मंडलों की लगभग 1500 महिलाओं ने एक साथ पारंपरिक परिधानों में नृत्य कर समां बांध दिया। इस वर्ष की महानाटी नशा निवारण और कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण की थीम पर आधारित थी। इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन





 

काले रंग का तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी और लाल रंग का धाठू पहनकर जब महिलाओं ने नाटी शुरू की तो पूरा मालरोड पहाड़ी रंग में रंग गया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी कतारें लगी थीं जो वाद्ययंत्रों की मधुर धुन पर कदम से कदम मिला रही थीं। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखकर पर्यटक भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने इस पल को अपने कैमरों में भी कैद किया। इस महानाटी के माध्यम से समाज को चिट्टा जैसे घातक नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया गया।

विंटर कार्निवल के दौरान महानाटी दो चरणों में होती है, जिसमें एक दिन राइट बैंक और दूसरे दिन लेफ्ट बैंक के महिला मंडल भाग लेते हैं। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष बालक राम ठाकुर ने बताया कि दोनों समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर कार्निवल मनाली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मनुरंगशाला में जाने वाले दर्शकों की भीड़ में शरारती तत्व दाखिल न हो। इसके लिए कड़ी तलाशी ली जा रही है। मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सीसीटीवी से भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

मनुरंगशाला में लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच हो रही है। एंटी गुंडा सेल बनाकर विशेष निगरानी की जा रही है, जिन रास्तों से शरारती तत्व या नशेड़ी भीतर प्रवेश करते थे। वे रास्ते फेंसिंग लगाकर पहले ही बंद कर दिए गए हैं।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा खुद नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि विंटर कार्निवल के मद्देनजर मनाली में पुलिस की दो रिजर्व तैनात की गई है। इसके अलावा यातायात नियंत्रण के लिए भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि शांतिपूर्वक उत्सव का आनंद लें और यातायात नियमों का भी पालन करें।
विज्ञापन

चार सेक्टरों में बांटा है मनाली
कार्निवल में सुरक्षा की दृष्टि से मनाली को चार सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर एक मनुरंगशाला (कलामंच) रामबाग मनाली को बनाया गया है। सेक्टर दो में मालरोड और इसके साथ लगते क्षेत्र मनु मार्केट, सियाली महादेव मार्केट, मिशन अस्पताल, डायमंड चौक और बस स्टैंड मनाली, सेक्टर तीन आईबैक्स चौक से पुलिस थाना मनाली और गोंपा रोड मनाली, सेक्टर चार में रामबाग चौक मनाली से परिधि गृह और ओल्ड मनाली का इलाका शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed